1 Apr 2026, Wed

अवैध नशा तस्करी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही 10 लख रुपए बाजार कीमत की 222 पेटी देशी शराब बरामद एसपी के नेतृत्व में चल रही है छापेमारी

हरिद्वार कलियर

तेजूपुर ठेके का माल इमलीखेड़ा में उतारने का था प्लान, पिकप बरामद

ठेकेदारों की सांठगांठ से बिल्टी का माल किया जा रहा था इधर का उधर

मौके से 02 साजिशकर्ता दबोचे, विधिक कार्यवाही जारी

नशा सामग्री की अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।

ताजातरीन कार्यवाही थाना कलियर पुलिस ने की है जहां मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि आबकारी गोदाम से तेजूपुर देशी शराब के ठेके के लिए आंवटित 222 पेटी देशी शराब माल्टा मार्का को महिन्द्रा पिकप मे लादकर तेजुपुर के बजाए इमलीखेडा स्थित देशी शराब के ठेके पर उतारा जा रहा है।

सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पंहुचकर शराब परिवहन के कागजात चैक किये गए तो पुष्टी हुई कि शराब की पंहुच/बिल्टी तेजुपुर के लिए थी लेकिन दोनो ठेकेदारो की मिलीभगत से उक्त शराब को अवैध रूप से इमलीखेडा में उतरा जा रहा था। टीम ने शराब उतार रहे शाहनवाज व रजत को पकड़कर महिद्रा पिकप को कब्जे में ले लिया तथा 222 पेटी (10000 पव्वे) देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की।

आरोपित के खिलाफ थाना कलियर में मु0अ0सं0 252/25 धारा 60/72 आब0 अधि0 पंजीकृत किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपित को तेजुपुर एवं इमलीखेडा के देशी शराब के ठेकेदार द्वारा ये आश्वासन दिया गया था कि तेजुपुर की शराब इमलीखेड़ा उतारने में कोई दिक्कत होने पर वह सम्हाल लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *