31 Mar 2026, Tue

सावन मास का कांवड़ मेला अपने अंतिम चरण पर है ,डाक काँवड़ वापस होनी शुरू हो गई है। साथ ही मोटरसाइकिल पर आने वाले कांवरियों की तादाद बढ़ने लगी है। कल शाम तक काफी हद तक शिव भक्त कांवरिया हरिद्वार से अपने नगरों की ओर प्रस्थान कर जाएंगे।

हरिद्वार ।सावन मास में हरिद्वार में लगने वाला कांवड़ मेला अपने अंतिम चरण में है ,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, मेले की हर गतिविधि पर निगाह बनाए हुए हैं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुसार कावड़ यात्रा के बाद तीन दिन तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस बल के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बरसात के बावजूद पूरी निष्ठा एवं तत्परता से अपनी ड्यूटी निभाते हुए हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल सुखद बनाने में लगे हुए हैं।

ताकि उत्तराखंड आने वाले शिव भक्त कांवरिये हरिद्वार से अच्छी यादें व अच्छे अनुभव लेकर जाएं।डांक कांवड़िए वापस होने शुरू हो गए है।मोटरसाइकिल व साईकिलों पर जल लेने आने वालों की भीड़ बढने लगी है। शंकराचार्य चौक पर कांवड़ियों का हुजूम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *