13 Feb 2026, Fri

गैस एजेंसी मालिक के हत्यारे व हत्या की साजिश करने वाले आ गए हैं पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून में दो दिन पूर्व तिब्बती मार्केट के पास गैस एजेंसी मालिक की दो लोगों ने उस समय गोली मार कर हत्या कर दी थी ,जब वह टेनिस खेल कर अपने घर जा रहे थे ,हत्यारे उनकी हत्या करने के बाद फरार हो गए थे ,गैस एजेंसी मालिक की पत्नी ने अपनी सास व तीन अन्य लोगों के विरुद्ध हत्या कराने का मुकदमा दर्ज कराया था, पुलिस ने इन चारों को ही गिरफ्तार कर लिया है ,साथ ही उन दोनों हत्यारों को भी एक मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है, जिन्होंने गैस एजेंसी मालिक की हत्या की थी, हत्यारे राणा ब्रदर को दो दिन पूर्व ही देर रात में अलग-अलग जंगलों से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया

पुलिस द्वारा इस प्रकरण को तुरंत खोल दिए जाने व हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लेने के बाद पुलिस की काफी प्रशंसा देहरादून में हो रही है खासकर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय की लेकिन कुछ लोगों का यह भी मानना है कि यह राणा ब्रदर्स सुबह 10:30 बजे तिब्बती मार्केट में गैस एजेंसी मालिक की हत्या करने के बाद रात को जंगल में जाकर ठंड के मौसम में क्यों छुपे थे ,और दोनों ही भाई अलग-अलग जंगलों में जाकर छुप गए, और पुलिस को पता चल गया कि यह दोनों अलग-अलग जंगलों में छुपे हुए हैं ,और पुलिस ने दोनों को मुठभेड़ कर उनके पैरों में गोलियां मार कर उनको गिरफ्तार कर लिया , इस कड़ी में थोड़ी सी लचक आम जनता को दिखाई दे रही है बाकी तो सब ठीक है ,पुलिस जो कह रही है वही ठीक होगा, क्योंकि पुलिस तो कभी झूठ बोलती नहीं है ,सत्यवादी हरिश्चंद्र के पदचिन्हों पर चलने के लिए उत्तराखंड की मित्र पुलिस की गिनती होती है, ऐसा हम नहीं कह रहे हैं ऐसा देहरादून की जनता का कहना है ,खैर अब मामला कोर्ट में चलेगा सभी आरोपी पकड़े गए हैं, और हत्यारे भी पकड़ लिए गए हैं जिसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून और उनकी टीम को बधाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *