29 Mar 2026, Sun

उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त व उत्कृष्ट राज्य बनना ही प्राथमिकता। पुष्कर सिंह धामी , मुख्यमंत्री।

देहरादून : उत्तराखंड के धार्मिक प्रवृत्ति के पूजा पाठी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में राज्य की जनता को यह आश्वासन दिया है की अब उत्तराखंड में किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।जिसका जीता जागता उदाहरण है हरिद्वार नगर निगम में हुए घोटाले के बाद जांच रिपोर्ट की समीक्षा कर दो I A S व एक पीसीएस व आठ अन्य नगर निगम के कर्मचारियों को निलंबित कर जांच अब विजिलेंस को सौंप दी गई है ।इसके अलावा भी जो भी कोई शिकायत उनको प्राप्त होगी उनकी भी जांच करा कर दोषियों को दंडित किया जाएगा मुख्यमंत्री ने इस कार्य के लिए 10 64 नंबर राज्य की जनता के लिए टोल फ़्री रखा हुआ है इस नंबर पर सीधे भ्रष्टताचार में लिप्त अधिकारियों के विरुद्ध शिकायत की जा सकती है ।

और यह शिकायत सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी प्राप्त हो सकेगी इसके बाद जांच कर शिकायत करता के द्वारा लगाए गए आरोपी की जांच कर अधिकारीयो व कर्मचारियों को दंडित किया जाएगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है की उत्तराखंड राज्य को उत्कृष्ट राज्य बनाने का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस सपने को साकार किया जाएगा इसके लिए इस राज्य में भ्रष्टाचार की अब कोई गुंजाइश नहीं है ।अब देखना यह है की मुख्यमंत्री का यह आश्वासन और यह आदेश कितने कारगर साबित होते हैं। यह भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है ।लेकिन हरिद्वार नगर निगम के घोटाले के आरोपियों को निलंबित कर और जांच विजिलेंस को सौंप कर मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता को यह मैसेज देने का प्रयास किया है के राज्य में अब भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *