31 Mar 2026, Tue

करवा चौथ पर काम काजी, महिलाओं को दिया,राज्य सरकार ने अवकाश।चंद्रमा के 8 बजकर 15 मिंट तक निकलने की उम्मीद।

देहरादून। उत्तराखंड में करवा चौथ का व्रत रखने के लिए आज महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने अवकाश प्रदान किया है ।आज के दिन सुहागिन महिलाओं को अवकाश मिलने से महिलाओं को करवा चौथ का व्रत रखने में काफी आसानी होगी।

क्योंकि अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं बिना जल पीये व किसी भी तरीके का अन्य फल ग्रहण किये चंद्रमा को देखकर ही जल ग्रहण करती हैं।

यह व्रत महिलाओं के लिए काफी कठिन व्रत होता है, क्योकी आज के दिन चन्द्रमा भी काफी देर से दर्शन देता है ।लेकिन इस बार 8 बजकर 15 मिनट तक चंद्रमा के दिखाई देने की उम्मीद है ।हालांकि अब कुछ पुरुष भी अपनी पत्नियों के साथ यह व्रत रखने लगे हैं, ऐसा करने से वह अपनी पत्नियों के प्रति प्रेम का इजहार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *