14 Feb 2026, Sat

गोली मारकर हत्या कर हत्यारे हुये थे फरार, तीन आरोपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हरिद्वार, कनखल

आरोपियों से 01 रिवाल्वर व 4 जिन्दा कारतूस बरामद* घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद

दिनांक 29/09/2025 को थाना कनखल को सूचना मिली कि सुमित निवासी जगजीतपुर, कनखल की दयाल एंक्लेव में कुछ व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0स0 284/25, धारा 109 BNS पंजीकृत की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। व प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम ने घटनास्थल और आसपास के संभावित क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सहायता व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

लगातार दबिश और सुरागों के आधार पर, सभी तीनो फरार आरोपियो को थाना क्षेत्र बैरागी कैंप से हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि पहले सभी की आपस में जान पहचान थी पुरानी किसी बात को लेकर इनके बीच झगड़ा हो गया था l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *