1 Apr 2026, Wed

तीर्थ नगरी हरिद्वार में मनसा देवी पर हो रहा है सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य व बनकर तैयार हो रही है पुलिस चौकी, जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सख्ती के कारण हो रहा है मनसा देवी पर कार्य।

हरिद्वार ।हरिद्वार ,तीर्थ नगरी मनसा देवी जहां प्रतिदिन हजारों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं और यह संख्या नवरात्रि व अन्य मेले के दौरान लाखों में भी पहुंच जाती है इसी भीड़ के चलते पिछले दिनों कांवड़ मेले के बाद मनसा देवी मंदिर पर भीड़ का दबाव बढ़ने से नौ लोगों की मृत्यु हो गई थी उसके बाद प्रशासन व राज्य के मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश देते हुए मनसा देवी क्षेत्र का पूरा अतिक्रमण हटवा दिया गया था, व चंडी देवी का भी हटाया गया था। व मार्केट में भी नीचे से सारा अतिक्रमण साफ करवा दिया गया था।

लग रहे है 50 C C T V कैमरे व हो रहा है पोलिस चौकी का निर्माण।

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जो मनसा देवी मंदिर के पदेन सदस्य हैं। उन्होंने बाकायदा बैठक कर सीधे-सीधे कह दिया था कि अब यहां पर किसी भी तरीके की अव्यवस्था फैलने नहीं दी जाएगी। मनसा देवी मंदिर पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे पीने के पानी की व्यवस्था होगी और यहां एक पुलिस चौकी की स्थापना की जाएगी जो कार्य चल रहा है।
पुलिस चौकी का उद्घाटन तो शायद नवरात्रों में ही हो सकता है। इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल बधाई के पात्र हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *