हरिद्वार। कांवर मेले में आ रहे शिव भक्तों को आज जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इनके ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई , साथ ही कांवरियों के चरण धोकर उनसे आशीर्वाद लिया।

वहीं आज कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने भी इन शिव भक्त कांवरियों को बिस्कुट व फल वितरित किए । साथ ही उनकी यात्रा की सफल कामना की कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस नेत्री पूनम भगत के अलावा काफी सारे सेवा दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

