1 Apr 2026, Wed

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कुर्सी को विगत 4 वर्षों में चार बार हिलाने का प्रयास हो चुका है, लेकिन धामी की कुर्सी फिलहाल सही सलामत है ,और आगे भी धामी की कुर्सी की कीले जल्दी से निकलती दिखाई नहीं दे रही ।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बार अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के 4 वर्ष पूरे कर लिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बारे में बीजेपी के ही तमाम नेता, संघ के नेता व कुछ धामी कैबिनेट के मंत्री खुसर फुसर करते रहते हैं के कुर्सी अब गई और तब गई ।लेकिन कुर्सी सही सलामत है ।जब कुर्सी सही सलामत हो जाने की तसल्ली हो जाती है। तब एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाता है। लेकिन पुष्कर सिंह धामी इन सब बातों को नजरअंदाज करते हुए दिल्ली का चक्कर लगा आते है और निशचिंत होकर अपने काम में लग जाते हैं ।

धामी फिलहाल बिल्कुल सुरक्षित

पुष्कर सिंह धामी को फिलहाल कोई परेशानी दिखाई नहीं दे रही है। क्योंकि धामी जी के सर पर नरेंद्र मोदी और पीठ पर अमित शाह का हाथ है। इस समय नरेंद्र मोदी अपने 75 साल के खेल में उलझे हुए हैं। और अमित शाह बिहार के चुनाव को जीतने की तिकड़में लगा रहे हैं। इसलिए अभी इन दोनों ही शीर्ष नेताओं को उत्तराखंड की ओर देखने का समय नहीं है ।इसलिए धामी जी फिलहाल तो सुरक्षित है ।

और रही बात धामी जी की कुर्सी हिलने की तो अब 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। अब 1 साल में धामी जी को हटाकर किसी दूसरे को बागडोर यदि सौंप भी दी जाती है तो उसका शायद ही कोई लाभ बीजेपी को मिल सके ।लेकिन भाई लोग तो अपने काम में लगे ही रहते हैं। और उनको लगे भी रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *