27 Mar 2026, Fri
Breaking

धामी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए दो मंत्रियों को लेकर भाजपा के ही राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त काना फूसी है, यह दोनों मंत्री हैं रुड़की से प्रदीप बत्रा और नैनीताल से राम सिंह।

देहरादून। इन दोनों का मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर कहीं दूर-दूर तक नाम नहीं था, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभी हाल ही में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर पांच नए विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया है जिनमें से दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर भाजपा व संघ के अंदर ही तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।

एक मंत्री इनमें रुड़की से प्रदीप बत्रा ,बत्रा जी का मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर कहीं दूर-दूर तक नाम नहीं था यहां अगर नाम था तो आदेश चौहान का नाम चल रहा था,साथ ही मुन्ना सिंह चौहान व कुछ और विधेयकों का नाम भी मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर चल रहा था, लेकिन उनकी जगह नैनीताल के राम सिंह कैड़ा को मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण विभाग से उपकृत किया गया है।

इस बार मंत्रिमंडल में हुए विस्तार को लेकर अब लोगों ने चर्चा शुरू कर दी हैं की भैया अभी तक तो टिकट प्राप्त करने के लिए ही एड़ी चोटी के जोर से लेकर विटामिन एम ,एफ,बी व के की आवश्यकता हुआ करती थी, अब मंत्री बनने के लिए भी विटामिन की आवश्यकता पड़ने लगी है। जाहिर मंत्री बनने के लिए जब विटामिन खाएंगे तभी तो जनता की सेवा के लिए भाग दौड़ कर पाएंगे।जय जयकार हो विटामिन की मंत्री बनने के बाद बत्रा जी ने तो अपना 2027 का टिकट भी पक्का कर लिया है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *