उधमसिंह नगर।गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर, अपराधियों पर सख्त कार्यवाही जारी।
ऊधमसिहनगर । जमीन की खऱीद फरोक्त के दौरान आम लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले अपराधियो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देशों के क्रम में थाना आईटीआई पुलिस द्वारा 03 शातिर अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया है ।
अभियुक्तगण 1- सुमैर कौशिक पुत्र संजय शर्मा निवासी बरखेडापाण्डे थाना आई0टी0आई जिला उधम सिंह नगर का एक अपराधिक संगठित गिरोह है जिसका गैंगलीडर वह स्वंय है।
अभियुक्त 2- गुरजीत सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी बरखेडा राजपूत थाना आईटीआई जिला उधम सिह नगर
अभियुक्त 3- गुरकीरत पुत्र परमजीत सिंह निवासी बरखेडा राजपूत थाना आईटीआई जिला उधम सिंह नगर इस गैंग के सक्रिय सदस्य है।
इस गैंग द्वारा अपने अनुचित लाभ के लिए एक साथ मिलकर थाना क्षेत्र एवं काशीपुर शहर व आस पास के थाना क्षेत्र के इलाके में सीधे सादे लोगो से धोखाधडी कर अवैध रुप से अपने व अपने परिवार के लिये धनोपार्जन प्राप्त करने के लिये जमीनो की फर्जी सोदेबाजी कर जमीन की कीमत प्राप्त कर उनके पैसे हडप कर अनुचित तरीके से आर्थिक लाभ प्राप्त किया जाता है तथा समाज विरोधी क्रियाकलापो मे लिप्त रहते है, इसके अतिरिक्त पुलिस की नजर से छुपकर अपराध करते रहते है ।
इस गैंग के विरुद्ध थाना हाजा पर मुताबिक गैंग चार्ट अभियोग पंजीकृत है । इस गैंग का जनता में काफी भय व्याप्त है यह गैंग संगठित होकर भादवि के अध्याय 17,18,22 भादवि मे वर्णित अपराधो को करने व उ0प्र0 गिरोह बन्द एव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम की धारा 2/3 (1) में वर्णित अपराध कर आर्थिक व भौतिक लाभ प्राप्त करता है। उक्त गैंग के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किये जाने हेतु श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट जनपद उधम सिहं नगर महोदय को उक्त गैंग के विरुद्ध रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी ।
श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट जनपद उधम सिहं नगर महोदय के आदेश पर आज दिनांक 29/9/2025 को अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना आईटीआई में मुकदमा एफआईआर नं0 258/2025 धारा 2/3(1)गैंगस्टर एक्ट अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को आज गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

