13 Feb 2026, Fri

कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कप्तान डोबाल की कसरत , पुष्प वर्षा कर बांटे फल बिस्किट व शितल पेय।

हरिद्वार।
सीसीआर भवन से बहादराबाद तक खुद किया नहर पटरी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

मातहत संग जटवाड़ा पुल व बहादराबाद क्षेत्र में फोर्स और कांवड़ियों का किया उत्साहवर्धन

हरिद्वार। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल आज जारी कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मातहत संग चंडी चौक से भ्रमण करते हुए क्रमशः सिंह द्वार, जटवाड़ा पुल, बहादराबाद आदि स्थानों पर हाइवे पर चल रहे ट्रैफिक व नहर पटरी पर पैदल चल रहे कांवड यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कांवड़ पटरी मार्ग से जल लेकर पैदल प्रस्थान कर रहे कांवड़ियों प्रोत्साहित किया गया कि आप सच्चे शिव भक्त हैं जो शांतिपूर्वक नियमानुसार जल लेकर अपने गंतव्य हेतु जा रहे हैं हरिद्वार पुलिस आपका स्वागत करती है आपकी मनोकामना भोले शिव शंकर अवश्य पूर्ण करेंगे, जिस पर शिवभक्त काफी प्रसन्न हुए उन्होंने हरिद्वार पुलिस की इस पहल की सरहाना करते हुए जय जय कर के नारे लगाते हुए खुशी खुशी अपने गंतव्य को प्रस्थान किया गया।

इस दौरान एसएसपी डोबाल द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते हुए उन्हें शीतल पेय, बिस्किट और फल इत्यादि वितरित कर शांति और सद्भाव के साथ मेला संपन्न कराने पर जोर दिया।

इसके अतिरिक्त एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा धूप उमस व भीड़ भरे वातावरण में मुस्तैदी से ड्यूटी दे रहे अपने मातहत का ध्यान रखते हुए पुलिस के जवानों, होमगार्डस व स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स को पानी जूस व फल वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *