31 Mar 2026, Tue
Breaking

सावन मास की आज है, शिवरात्रि हरिद्वार के सभी शिवालियों में बाबा भोलेनाथ का हो रहा है जलाभिषेक।सुबह चार बजे से ही मंदिरों में लगी है , लम्बी ,लम्बी कतारे।

हरिद्वार ।हरिद्वार के समस्त शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक व दुग्धभिषेक चल रहा है। आज के दिन बाबा भोलेनाथ का जला अभिषेक करने से मानव के जहां कष्ट का निवारण होता है, वहीं मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं, तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है ,कनखल स्थित दक्ष मंदिर पर सुबह 4 बजे से ही शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है ।

मंदिरों में लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है ।और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक हो रहा है। इसी तरह बिलेश्वर महादेव के मंदिर पर भी बाबा भोलेनाथ का जला अभिषेक चल रहा वहाँ भी लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है । व हरिद्वार के गौरीशंकर मंदिर, तिल भांडेसश्वर , दरिद्र भंजन, दुख भंजन के अलावा तमाम प्रमुख शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ का अभिषेक व पूजा अर्चना चल रही है ।

शिव भक्त आज व्रत भी रखते है ।सभी चाहते हैं की बाबा का आशीर्वाद उनके व उनके परिवार के ऊपर बना रहे सावन मास में शिव भक्त कांवरिये भी हरिद्वार से गंगा जल लेने दूर-दराज से आते हैं ।

और तमाम कष्ट उठाते हुए बाबा भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए हरिद्वार से पैदल ही जल लेकर जाते हैं बाबा की असीम कृपा सभी लोगों पर बनी रहे व देश में सुख शांति का वातावरण रहे ऐसी कामना के साथ बाबा भोलेनाथ का आज जलाभिषेक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed