12 Feb 2026, Thu
Breaking

रोटरी हरिद्वार द्वार दो स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, श्रमिकों को मिला लाभ

आज दिनांक 27 दिसंबर को रोटरी क्लब हरद्वार ने अपने सामाजिक सरोकारों को और गति देते हुए दो स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया।

पहले शिविर में रोटरी गुड़गांव पैशन एवं रोटरी दिल्ली वसंत विहार द्वारा संचालित आई-वैन के माध्यम से 156 श्रमिकों की निशुल्क नेत्र जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार 120 श्रमिकों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

दूसरे शिविर में डॉ. नमन अग्रवाल की टीम द्वारा 250 श्रमिकों की निशुल्क दंत जांच की गई। इस पूरे आयोजन में ALF इंजीनियरिंग कंपनी, सिडकुल का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

रोटरी हरद्वार के अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत ने ALF इंजीनियरिंग के प्लांट हेड *कुलतेज सिंह*, दिल्ली से पधारे *रो. अक्षय शास्त्री एवं ब्रज*, *डॉ. नमन अग्रवाल* की टीम तथा पूरी रोटरी टीम का सहयोग हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed