30 Mar 2026, Mon
Breaking

लक्सर रोड पर दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। आज सुबह मिस्सरपुर गांव के पास जंगल से निकलकर आबादी में आ धमके दो हाथियों ने सड़क पर ट्रैफिक रोक लिया।

हरिद्वार। हाथियों ने स्कूली बच्चों से भरी एक स्कूल बस को भी दोनों ओर से घेर लिया।

विशालकाय हाथियों को देख स्कूली बच्चे सहम गए। इतना ही नहीं हाथियों ने सड़क पर मूंगफली की दुकान के लिए बनाए गए एक छप्पर को भी तहस-नहस कर तोड़ डाला। हाथियों के उत्पात को देखकर काफी देर तक लोगों के बीच अफरा तफरी मची रही। थोड़ी देर बाद हाथी हाईवे से निकलकर जंगल की ओर चले गए। इस दौरान कोई भी वनकर्मी मौके पर नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में आए दिन जंगली हाथी आ रहे हैं और लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed