15 Feb 2026, Sun
Breaking

प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मृत्यु, अस्पताल की लापरवाही,हॉस्पिटल सील

हरिद्वार।
माँ गंगा मैटरनिटी एण्ड आई केयर अस्पताल सील

पुलिस ने तहरीर के आधार पर किये दो मुकदमे दर्ज, डॉक्टरों व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप।

कल 3 अगस्त को मीनाक्षी की डिलीवरी हुई, जिस पर डॉक्टरों द्वारा जच्चा व बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया गया। किंतु लगभग 4 बजे डॉक्टरों द्वारा मीनाक्षी को खून की कमी होना बताया गया तथा खून चढ़ाया गया। इसके पश्चात मीनाक्षी की तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मृत्यु हो गई।

इसी प्रकार, 3 अगस्त को ही खुशबू को डिलीवरी हेतु माँ गंगा मैटरनिटी एण्ड आई केयर अस्पताल में भर्ती कराए।

ऑपरेशन के कुछ समय पश्चात खुशबू की भी तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी भी मृत्यु हो गई।

परिजनों ने हंगामा किया तो

पुलिस द्वारा मौक़े पर जाकर परिजनों को शांत कराते हुए उपरोक्त दोनों मृत महिलाओं के शवों को पंचायतनामा हेतु जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी में रखवाया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम की उपस्थिति में माँ गंगा मैटरनिटी एण्ड आई केयर अस्पताल को सील कर दिया गया है।

उपरोक्त दोनों मामलों में प्रथम दृष्टया अस्पताल के चिकित्सकों व स्टाफ की लापरवाही के कारण मीनाक्षी व खुशबू की मृत्यु होना प्रकाश में आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed