31 Mar 2026, Tue

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस का नशे पर कड़ा प्रहार, 48 लाख रुपए की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 में सार्थक परिणाम हासिल करने तथा नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में सघन चेकिंग कर नशे की चेन को तोड़ने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

जिस आदेश के क्रम में प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा अमर चन्द शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में आज पुलिस/एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान राजकीय इन्टर कॉलेज मोतीनगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी पर 02 अभियुक्तगणों को 162.14 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 48 लाख) के साथ गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तगणों के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी पर एफआईआर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया है कि उनके द्वारा स्मैक शीशगढ़ जनपद बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर हल्द्वानी में तस्करी के लिए लाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *