14 Feb 2026, Sat

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने पूरी उर्जा के साथ मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

जनपद के सभी थानों में भी राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वोच्च देने की ली शपथ

एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा ने पुलिस लाइन मैदान से हरी झंड़ी दिखाकर रैली को किया रवाना

दौड़ लगाकर जवानों और बच्चों ने दिखाई राष्ट्रीय एकता की भावना

हर की पौड़ी में डीएम और एसएसपी ने भरा जवानों मे जोश

जनपद के सभी थाना/ शाखा/ कार्यालयों में भी आयोजित किए गए अलग-अलग कार्यक्रम

आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर हरिद्वार पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर रैली निकाल कर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शुरूआती कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया गया जहां एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा द्वारा जवानों और पीएमएस के छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाने के पश्चात हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ के लिए रवाना किया।

पुलिस ऑफिस पहुंची एकता दौड़ के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई थी। सूक्ष्म जलपान के पश्चात बच्चे और जवान वाहनों के जरिए हर की पौड़ी पहुंचे।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल मालवीय घाट घंटाघर हर की पौड़ी पहुंचे एव पुलिस एवं प्रशासन के जवानों स्कूली छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जन मानस को अखण्ड भारत के निर्माण में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा दिए गए अतुलनीय योगदान के बारे में बताते हुए राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए उनके आदर्श नेतृत्व/ समर्पण को रेखांकित किया।

उक्त अवसर पर नगर क्षेत्र के सभी थानों से आई हुई पुलिस जवानों की अलग-अलग रेलियो के साथ स्थानीय लोगों द्वारा भी रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेकर उक्त कार्यक्रम में अपना योगदान दिया गयाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *