1 Apr 2026, Wed

प्रधानमंत्री जनमन योजना के अन्तर्गत आवास सर्वेक्षण पात्र लाभार्थियों को छोड़ने के लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यवाही कर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार, आकांक्षा कोण्डे के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान योजना के तहत सिस्टम द्वारा अस्वीकृत किए गए कुल 45 परिवारों की पुनः जाँच मानस मित्तल, खण्ड विकास अधिकारी, बहादाराबाद द्वारा की गई।

स्थलीय जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठीबेरी में पीएमजनमन योजना अन्तर्गत कुल 45 परिवार अपात्र किये गये है, जिनमें से 01 परिवार क्षेत्रीय ग्राम विकास अधिकारी द्वारा स्थलीय सत्यापन में तथा 44 परिवार सिस्टम द्वारा रिजेक्ट किये गये। कुल 45 परिवारों का मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार पुनः स्थलीय सत्यापन किया गया। स्थलीय सत्यापन में उक्त 45 परिवारों में से 03 परिवार पात्र तथा 42 परिवार पीएम जनमन योजना के मार्ग निर्देशानुसार अपात्र पाये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *