7 Mar 2026, Sat
Breaking

आज हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा गृहमंत्री अमित शाह को विरोध प्रदर्शन कर काले झण्डे दिखाने का प्रयास किया गया ,पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तुलसी चौक पर गिरफ्तार किया।

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि अमित शाह देवभूमि हरिद्वार की जनता को बताएं कि हमारे देश की संप्रभुता पर अमेरिका द्वारा हमला किया जा रहा है सरकार क्यों चुप हैं, आखिर कब तक भारत देश को अमेरिका चलाने का काम करेगा?

अंकिता भण्डारी हत्याकांड के वीआईपी की गिरफ्तारी कब तक होगी,
अमित शाह हरिद्वार की जनता को यह बताने का काम करें कि उनकी सरकार में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का अपमान क्यों किया जा रहा है?

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह की रैली में सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया गया है, प्राइवेट कर्मचारियों को प्रताड़ित कर जबरन रैली में लाया गया है जबकि आमजन ने रैली से दूरी बनायी है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी,आशा कार्यकत्रियों को भीड़ एकत्रित करने में लगाया गया है जिससे साफ है उत्तराखंड की जनता भाजपा सरकार को 2027 में उखाड़ फेंकने का काम करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed