13 Feb 2026, Fri

उत्तराखंड राज्य के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भी उर्मिला ने ले लिया है लपेटे में, महेंद्र भट्ट पर भी उर्मिला ने लगाया है लार टपकाने का आरोप ।

देहरादून । हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके सुरेश राठौड़ पर तरह-तरह के आरोप लगाने वाली उर्मिला नामक महिला ने उत्तराखंड बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं कि इस कदर छीछालेदर की है, के अब भाजपा नेताओं को ना तो निगलते बन रहा है, और न उगलते बन रहा है। करें तो क्या करें , उर्मिला के द्वारा निरंतर अभद्र भाषाओं के साथ आरोप लगाने के बावजूद जब कोई भी नेता मैदान में नहीं आया तो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रेस करने बैठ गए ।और जिस तरीके की नेताओं की आदत होती है, कि हम तो इसको जानते नहीं हैं, हम तो उसको जानते नहीं है। हमारा तो कोई लेना-देना नहीं है।

हमे तो समझ नही आ रहा किस तरह की महिला है। इस तरह की बातें भट्ट जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उर्मिला के बारे में कह दी, अब उर्मिला ने जब यह बातें महेंद्र भट्ट जी के मुखारविंद से सुनी तो वह अपने आप को शांत नहीं रख पाई ।और उन्होंने तुरंत एक ऑडियो वीडियो वायरल कर महेंद्र भट्ट जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर जिस तरीके की लिपाई पुताई की उसके बाद महेंद्र भट्ट जी सोच रहे होंगे की वह किस घड़ी उर्मिला से पंगा ले बैठे, उर्मिला ने भट्ट जी के साथ गुलदस्ता देते हुए अपने फोटो तो पोस्ट कर ही दिए।

साथ ही यह भी बता दिया की महेंद्र भट्ट जी ने तो मुझसे कहा था कि आप ज्वालापुर से तैयारी करो और ताज आपके सिर पर रखा है। आप ज्वालापुर से चुनाव जीतेंगी और टिकट तो मुझे ही देना है और आपका टिकट तो पक्का है आप निश्चित होकर वहां से जाकर तैयारी करो ।अब इन सब बातों के पीछे कोई तो कारण रहा होगा कि जो महेंद्र भट्ट इतने मेहरबान उर्मिला जी पर हो गए कि बिना मांगे ही टिकट देने को तैयार हो गए। महेंद्र भट्ट जी के बारे में उर्मिला जी ने जिस जिस तरीके की बातें कही है या वीडियो ऑडियो वायरल किए हैं वह हम तो शायद नहीं दिखा पाएंगे। लेकिन जिस तरीके की यह छीछालेदर इस समय चल रही है वह राजनीति में किसी भी तरीके से उचित नहीं ठहराई जा सकती ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *