14 Feb 2026, Sat

Uttarkashi Tunnel update: सुरंग के अंदर ड्रिलिंग कार्य फिर से शुरू; शाम तक श्रमिकों के निकालने की उम्मीद

उत्तरकाशी, सिलक्यारा में 13वें दिन सुरंग के अंदर ड्रिलिंग का काम फिर से शुरू हो गया है। यदि कोई अड़चन नहीं आई तो आज एस्केप टनल बनाने का काम आज पूरा हो जायेंगा।

सुरंग बचाव पर पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा कि अभी स्थिति काफी ठीक है। कल रात हमें दो चीज़ों पर काम करना था। सबसे पहले, हमें मशीन के प्लेटफॉर्म का पुनर्गठन कर दिया और इसके बाद पाइप पर जो थोड़ा दबाव था उसे काटने का काम चल रहा है। ये पूरा हो जाने के बाद हमने ऑगर ड्रिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पार्सन्स कंपनी ने ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार से जो अध्ययन किया है उसे हमें पता चला कि अगले 5 मीटर तक कोई धातु अवरोध नहीं है। इस हिसाब से अगर ड्रिल मशीन ठीक चली तो पाइप सुरंग में फंसे मजदूरों के बेहद करीब पहुंच जाएगा।

सुरंग में फंसे श्रमिकों को आज सुबह नाश्ते में दूध, ब्रेड और चने भिजवायें गए। एक विशेष टीम ने उन तक यह सब पहुंचाया। यह टीम सुरंग के अंदर बचाव कार्य में लगे लोगों के भी खाने-पीने का भी ध्यान रखती है।

उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकाले जाने के बाद चिकित्सीय सुविधा देने के लिए एम्स ने भी पूरी तैयारियां की हैं। एम्स प्रशासन का कहना है कि यदि मजदूरों को एम्स भेजा गया तो उन्हें बेहतर चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जाएगी।

बृहस्पतिवार को बचाव अभियान का निरीक्षण के बाद से ही केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में ही मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *