15 Feb 2026, Sun
Breaking

वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन की महिला टीम ने किया रक्तदान

हरिद्वार।हरिद्वार में वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन रजि. की महिला टीम ने ब्लड वॉलिंटियर्स हरिद्वार के सहयोग से एक सफल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 196 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 146 लोगों ने रक्तदान किया।

अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने बताया कि यह रक्तदान शिविर न केवल रक्त संग्रह के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के महत्व और इससे जुड़ी जानकारी प्रदान करना भी था। इससे समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अधिक लोग इस नेक कार्य में भाग लेंगे। इस रक्तदान शिविर की सफलता ने एक बार फिर साबित किया कि जब समाज के लोग एक साथ आते हैं और किसी नेक कार्य के लिए हाथ बढ़ाते हैं, तो बड़े और सकारात्मक परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन और ब्लड वॉलिंटियर्स हरिद्वार की यह पहल निस्संदेह समाज में एक महत्वपूर्ण योगदान देगी और अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेगी।

ब्लड वॉलिंटियर्स के संस्थापक अनिल अरोड़ा जी ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन करना हमारी टीम के लिए गर्व की बात है। यह शिविर न केवल रक्त की आवश्यकता को पूरा करने में मदद करता है, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है। हमें खुशी है कि वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन की महिला टीम के साथ मिलकर हम इस नेक कार्य में योगदान दे पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed