14 Feb 2026, Sat

ज्वालापुर में विजिलेंस टीम की छापेमारी, 17 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी

हरिद्वार।

हरिद्वार, 6 अक्तूबर। देहरादून से आई विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने ज्वालापुर स्थित विष्णु लोक कॉलोनी, अहबाब नगर और मोहल्ला घोसियान में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 17 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े। सभी मामलों में कोतवाली ज्वालापुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सूचना के आधार पर कार्रवाई

उपखंड अधिकारी सुश्री अर्चना एवं अवर अभियंता मुकेश रवि ने बताया कि पिछले कई दिनों से इन क्षेत्रों में बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। सूचनाओं के आधार पर दोपहर छापेमारी की गई, जिसमें बिजली चोरी के मामले सामने आए।

विजिलेंस टीम की भागीदारी

छापेमारी अभियान में देहरादून से आए विजिलेंस अधिकारियों ने भी भाग लिया। लाइनमेन श्रवण गिरी, सुशील कुमार, फरमान राव और पटवारी समेत अन्य कर्मियों ने इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *