1 Apr 2026, Wed

टिहरी झील में शुरू हुआ महिला कयाकिंग प्रशिक्षण

उत्तराखंड की महिलाओं को मिलेगा रिवर गाइड बनने का प्रशिक्षण अवसर

साहसिक खेलों में महिलाएं बढ़ा रहीं कदम, टिहरी में कयाकिंग कोर्स प्रारंभ

टिहरी। आज जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल, नितिका खण्डेलवाल द्वारा जनपद टिहरी के कोटि कॉलोनी में 14 दिवसीय (19 अगस्त से 1 सितंबर 2025) महिला बेसिक व्हाइट वाटर कयाकिंग कोर्स का शुभारंभ किया गया।

जिलाधिकारी ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह केवल एक साहसिक खेल ही नहीं बल्कि एक लाइफ सेविंग स्किल भी है। प्रशिक्षण के दौरान आप न केवल अपने डर पर काबू पाएंगी, बल्कि दूसरों को बचाने का हुनर भी सीखेंगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक खेलों के अनेक अवसर हैं, जिनके माध्यम से आप अनुभव अर्जित कर जीवनभर लोगों की मदद कर सकती हैं। जिलाधिकारी ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा – “अपने जीवन में पैशन को हमेशा जीवित रखें, सफलता तभी मिलेगी जब आप अपने कार्य में मीनिंग ढूँढें। चुनौतियाँ जरूर आएंगी, लेकिन हर चुनौती आपको कुछ नया सिखाएगी।”

साहसिक खेल अधिकारी सीमा नौटियाल ने बताया कि उत्तराखण्ड पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा यह 14 दिवसीय प्रशिक्षण टिहरी झील में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत छात्राओं को गंगा नदी में एडवांस प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे रिवर गाइड एवं कयाकिंग गाइड के रूप में रोजगार स्थापित कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *