30 Mar 2026, Mon
Breaking

देहरादून में युवक की गोली मारकर हत्या

देहरादून। दिनदहाड़े राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्किट में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया गया।

यह मामला कोतवाली डालनवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी स्कूटी पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, वारदात के खुलासे के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शहर के सभी प्रमुख चेक पोस्टों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed