14 Feb 2026, Sat
Breaking

अनियमितता के चलते आबकारी आयुक्त ने इन जनपदों के अधिकारियों पर की बड़ी कार्यवाही

देेहरादून, अनियमितता के चलते आबकारी आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों पर बड़ी कार्यवाही की हैं। आयुक्त एचसी सेमवाल ने 19 नवंबर को हरिद्वार और देहरादून जनपद की विदेशी मंदिरा दुकानों में निरीक्षण एवं जांच के दौरान अनियमितता पायी गयी थी। जिसमें विशेष रूप से पेटी बगैर होलाग्राम लगी हुई मंदिरा बरामद की गई थी। इसके चलते उनके द्वारा ये कार्यवाही की गई।

हरिद्वार में आबकारी आयुक्त की बड़ी कार्यवाही
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी आयुक्त ने जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार को 72 घण्टे के अंदर जवाब देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वही आबकारी निरीक्षक क्षेत्र हरिद्वार संजय सिंह रावत को उक्त प्रकरण में लापरवाही बरतने के लिए तत्काल उनके पद से हटाया गया।

जनपद देहरादून में भी आबकारी आयुक्त की बड़ी कार्यवाही
दूसरी ओर जनपद देहरादून के रायपुर के खलंगा क्षेत्र में दिनांक 20 नवंबर को मध्य रात्रि में की गयी छापेमारी में चंडीगढ़ की 110 पेटी इम्पोर्टेड शराब अवैध अंग्रेजी शराब बरामद बरामद की गई तथा 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। उक्त प्रकरण में शिथिलता पाए जाने पर विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही की गयी है।

आयुक्त की द्वारा की कार्यवाही में देवेंद्र गिरी गोस्वामी सहायक आबकारी आयुक्त मण्डलीय प्रवर्तन गढ़वाल मण्डल के निलंबन की संस्तुति शासन को प्रेषित की जा रही है। साथ ही राजीव सिंह चौहान जिला आबकारी अधिकारी देहरादून सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून को पद से हटाते हुये कार्यालय आबकारी आयुक्त उत्तराखंड सम्बद्ध किया गया।

वही सरोज पाल आबकारी निरीक्षक जनपदीय प्रवर्तन देहरादून को निलंबित किया गया। इस के साथ ही प्रेरणा बिष्ट आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश को सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed