24 Jul 2026, Fri

अगले 15 घंटे में श्रमिकों से रूबरू होने की उम्मीदः सुरंग में 39 मीटर तक हुई ड्रिलिंग

उत्तरकाशी, सिलक्यारा में श्रमिकों को निकालने को लेकर भारत सरकार के पूर्व सलाहकार भाष्कर खुल्बे ने कहा कि सुरंग में ड्रिलिंग का काम तेजी से हो रहा है। हमें उम्मीद है कि अगले 15 घंटे में श्रमिकों से रूबरू हो सकेंगे।

आज 11वें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। देश के कोने-कोने से मशीनों को एयरलिफ्ट किया गया है और उत्तरकाशी में दिन रात ड्रिलिंग का काम जारी है। उम्मीद की जा रही है बुधवार देर रात या फिर गुरूवार की सुबह टनल में फंसे 41 मजदूर बाहर आ सकते हैं।

सुरंग में ऑगर मशीन की सहायता से 39 मीटर तक ड्रिलिंग हो चुकी है। कुल 57 से 60 मीटर तक ड्रिलिंग होनी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो आज रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने आज सुबह सीएम धामी को फोन कर सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों के लिए भोजन, दवाइयां, अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं उन्हें सकुशल बाहर निकालने हेतु चल रहे बचाव कार्यों की जानकारी ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!