25 May 2026, Mon
Breaking

आदर्श चंपावत बनाने को लेकर सीएम धामी ने ली समीक्षा बैठक, गुणवत्ता का ध्यान रखने के दिए निर्देश

देहरादनू, आदर्श चंपावत के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान चम्पावत स्थित सर्किट हाउस का विस्तारीकरण का कार्य तेजी से किए जाने एवं जनपद में चल रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को मानसखंड मंदिर माला मिशन का कार्य पूर्ण होने के पश्चात भविष्य में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावनाओं के दृष्टिगत सम्पर्क मार्गों के विस्तारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान जिलाधिकारी चम्पावत नवनीत पाण्डे ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत चम्पावत में मास्टर प्लान के लिए भूमि चिन्हित कर 5 जोन बनाये गये हैं जिसमें स्टेडियम, कल्चरल थियेटर, गौल्ज्यू मंदिर परिसर, मल्टी पार्किंग और एप्रोच रोड से संबंधि कार्ययोजना बनाई गई है।

इस अवसर पर सचिव विनोद कुमार सुमन और जिला प्रशासन चम्पावत के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!