6 Nov 2026, Fri

आयोग अध्यक्ष ने आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के सम्बन्ध में ली बैठक, दिए ये दिश-निर्देश…..

 
हरिद्वार, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्ताेलिया ने आयोग द्वारा आगामी निकट भविष्य में आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। 
 
सीसीआर में आयोजित बैठक में अध्यक्ष अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल,,व अन्य अधिकारियों के साथ आगामी निकट भविष्य में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी, निर्विघ्न व शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में विस्तार से विचार-विमर्श किया।
 
उन्होंने परीक्षाा प्रभारी, कन्ट्रोल रूम कर्मियों एवं कक्ष निरीक्षकों व अन्य सहकर्मियों आदि के सत्यापन, बायोमैट्रिक उपस्थिति एवं जैमर की कार्य काय्र प्रणाली की निगरानी आदि के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
 
उन्होने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पुरूष एवं महिला बल की तैनाती करने के साथ ही परीक्षा केंद्रों में तलाशी के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों की व्यवस्था की जाए। परीक्षा केंद्रो में तलाशी से पहले अभ्यर्थियों के इलेक्ट्रोनिक्स गैजेट (मोबाइल, घड़ी आदि) क्लाक रूम में जमा करवना सुनिचित करें।
 
उन्होंने खासतौर पर महिला अभ्यार्थियों से अनुरोध किया कि वे कोई भी ऐसा आभूषण पहनकर न आयें, जिससे परीक्षा देने में दिक्क्तो का सामना करना पडे़। उन्होंने कहा कि परीक्षा आस-पास होटलों, कोचिंग संस्थानों की 72 घंटे पूर्व निगरानी और चेकिंग भी की जाए। 
 
इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक/क्राइम ए. गणपति, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी.एल. शाह, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!