22 Jul 2026, Wed

उप राष्ट्रपति के हरिद्वार भ्रमण की तैयारियों का जिलाधिकारी और एसएसपी ने लिया जायजा, व्यवस्था चाक- चौबन्द रखने के दिए दिशा-निर्देश

हरिद्वार, आगामी 23 दिसंबर को महामहिम उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हरिद्वार भ्रमण को लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने गुरूकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय, स्वामी भूमानन्द हास्पिटल का जायजा लिया। साथ ही रूट का स्थलीय निरीक्षण करते हुये सभी व्यवस्थायें चाक-चौबन्द रखने के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, एसपी ट्रैफिक ए0 गणपति, कुलपति गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय प्रो0 सोमदेव सतांशु, सिटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुऑंठा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसडीएम अजय बीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनीष दत्त, डॉ0 आर0के0 सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, एसएनए नगर निगम श्यामसुन्दर सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!