25 May 2026, Mon
Breaking

एसएसपी ने किया ड्रोन कंट्रोल रूम का निरीक्षण, फ्लाइंग हॉक के माध्यम से आये इतने मामले

देहरादून, एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय में बने ड्रोन कंट्रोल रूम का निरीक्षण की। इस दौरान उन्होंनं ड्रोन के माध्यम से की जा रही कार्रवाइयों का जायजा लिया गया। साथ ही कंट्रोल रूम में नियुक्त कर्मचारियों की समस्या के संबंध में भी जानकारी ली गई एवं उनके निस्तारण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने बताया कि ड्रोन कंट्रोल रूम में 01 उपनिरीक्षक तथा 02 कांस्टेबलों को नियुक्त किया गया है। जिनके द्वारा ड्रोन के माध्यम से सभी मार्गाे की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए ट्रैफिक वोईलेशन, अस्थाई अतिक्रमण, नो पार्किंग आदि का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम तथा संबंधित थाने चौकिया से संपर्क स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा कृत कार्यवाही का फीडबैक लिया जाएगा।

जनपद देहरादून की यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार हेतु शुरू की गई नई पहल के तहत नगर क्षेत्र के सभी मुख्य मार्गाे पर यातायात नियमों का उल्लंघन, नो पार्किंग में खड़े वाहनों, अस्थाई अतिक्रमण पर नजर रखते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

वही आज शुक्रवार को फ्लाइंग हॉक के माध्यम से अतिक्रमण के 5 और 26 ट्रैफिक संबंधी सूचनाओं पर संबधित थानों एवं यातायात कंट्रोल रूम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!