30 Mar 2026, Mon
Breaking

एसटीएफ और हरिद्वार की बड़ी कार्यवाही नशीली दवाइयों की तस्करी करते दो दबोचे




-आरोपियों से 3840 ट्रामाडोल कैप्सूल, 54600 एलप्परा जोलम टेबलेट, 100 सीसी कोडाइन सिरप व 02 स्कूटी हुए बरामद

-पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान किया


हरिद्वार। एसटीएफ व हरिद्वार पुलिस नेे स्कूटी से नशीली दवाइयों की तस्करी करते हुए बहादराबाद थाना क्षेत्र के बोैंगला तिराहे के पास से 02 आरोपियों को 3840 ट्रामाडोल कैप्सूल, 54600 एलप्परा जोलम टेबलेट, 100 सीसी कोडाइन सिरप व 02 स्कूटी के साथ दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को नशे की दवाईयों की बड़ी खेप लाए जाने की सूचना मिली। सूचना पर एसटीएफ ने पुलिस को साथ लेकर घेराबंदी की। जिसके चलते पुलिस ने स्कूटी सवार दो आरोपियों को बौंगला तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मनीष सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम सीतापुर कोतवाली जिला हरिद्वार व सिद्दान्त सिह पुत्र स्व. शिवकुमार सिह निवासी म.न. 484 विकास कालोनी रानीपुर मोड़ थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार बताए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उक्त दवाई को वह सुशान्त मेहता पुत्र विनोद मेहता निवासी जुर्सकन्ट्री कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार द्वारा सप्लाई की बतायी। पुलिस उसकी भी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3840 कैप्सूल, 54600 टेबलेट, 100 शीशी सिरप व घटना में प्रयुक्त 02 स्कूटी बरामद की हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed