25 May 2026, Mon

वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार




-सब्जी मंडी से चोरी की गई मारुति वैन बरामद, लोडेड टेंपो चोरी करना भी आरोपी ने स्वीकारा

-आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी ज्वालापुर कोतवाली में तीन मुकद्में दर्ज हैं

हरिद्वार। विगत 02 दिनों के अंदर तीन वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस ने पूर्व सब्जी मंडी से लोडेड टेंपो को लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया था।जानकारी के मुताबिक दो दिनों में 3 वाहनों को चोरी करने के आरोपी को पुरानी पंचायती वैश्य धर्मशाला के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फरमान पुत्र निसार निवासी मोहल्ला कैथवाडा कोतवाली ज्वालापुर को चोरी की मोपेड के साथ दबोचा।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मारुति वैन जो की सब्जी मंडी से चोरी की गई थी बरामद की। साथ ही अभियुक्त ने 02 दिन पूर्व सब्जी मंडी से लोडेड टेंपो चोरी करना भी स्वीकारा जिसे पूर्व में लावारिश हालत में बरामद किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी ज्वालापुर कोतवाली में तीन मुकद्में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!