25 May 2026, Mon

हल्द्वानी संवाददाता 25 मई 2022

हल्द्वानी शहर में आज एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आते ही आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जिस पर पता चला कि किसी व्यक्ति ने पानी की टंकी पर चढ़कर खुद को गोली मार ली। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।

आखिर क्या है मामला ?

हल्द्वानी में बरेली रोड के स्थित एक बड़ी पानी है। जिस पर चढ़कर कांग्रेस नेता एचआर बहुगुणा ने खुद को गोली मार ली। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस एचआर बहुगुणा को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस नेता द्वारा किन कारणों की वजह से टंकी पर चढ़कर खुद को गोली मारी गई है । यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है। इसका पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है।

H.R. Bahuguna

सूचना मिलने पर सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र धोनी कोतवाल हरेंद्र चौधरी,एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद है। वही इस घटना की सूचना के बाद बरेली रोड और उसके आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

खबर आजतक द्वारा आपको बता दें कि एच आर बहुगुणा रोडवेज में कर्मचारी भी थे। और इससे पहले वह इंटर के अध्यक्ष भी रह चुके थे, सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र धोनी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एचआर बहुगुणा को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उनका इलाज करने का पूरा प्रयास किया। लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। अब इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!