30 Jul 2026, Thu

कांवड़ मेला-2026 मे स्नान के बाद घाटों पर छोड़े गए वस्त्र बनेंगे रीसाइकिल्ड कॉटन फाइबर

हरिद्वार: कांवड़ मेला-2026 के दौरान नगर निगम हरिद्वार ने घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा त्यागे गए वस्त्रों के वैज्ञानिक संग्रहण और रीसाइक्लिंग की अनूठी पहल शुरू हुई है। नेचर फाउंडेशन के सहयोग से 20 प्रशिक्षित कार्मिक प्रमुख घाटों पर तैनात किए गए हैं ,और विशेष डस्टबिन लगाए गए हैं।

जिनमें एकत्रित वस्त्रों को एमआरएफ सेंटर भेजा जा रहा है, जहां उनका वजन दर्ज कर सुरक्षित रखा जाएगा। मेला समाप्त होने के बाद इन वस्त्रों से रीसाइकिल्ड कॉटन फाइबर तैयार किया जाएगा। नगर आयुक्त नंदन कुमार के अनुसार यह पहल घाटों की स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सतत अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!