11 Feb 2026, Wed
Breaking

काशीपुर में घर में बैठे युवक को बाइक सवार ने मारी गोली

संवाददाता काशीपुर दिनांक 13 अक्टूबर 2022

काशीपुर- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर से एक और आपराधिक वारदात की खबर सामने आ रही है यहां काशीपुर कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के गांव जुड़का में बाइक सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

 

इस पूरी घटना की सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी। महल सिंह नाम का युवक घर में बैठकर चाय पी रहे था कि तभी बाइक सवार दो युवक घर के बाहर आए, एक युवक घर के अंदर घुस गया और महल सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी।

 

शुरुआती जानकारी में घटना का कारण अज्ञात बतया जा रहा है। फिलहाल पुलिस युवकों की तलाश कर रही है। और पूरे मामले से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed