25 May 2026, Mon

परिवहन विभाग ने सभी रजिस्ट्रेशन पर बड़ाई धनराशि

संवाददाता देहरादून दिनांक 13 अक्टूबर 2022

देहारादून – राज्य में अब ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, परमिट, फिटनेस से जुड़े सभी काम महंगे होंगे। सरकार ने कैबिनेट में यूजर चार्ज बढ़ाने के लिए मंजूरी दी है

लिहाजा यूजर चार्ज प्रति ट्रांजैक्शन ₹20 से बढ़कर ₹50 तक हो जाएगा। इसके अलावा यह धनराशि कंप्यूटरीकरण तथा इलेक्ट्रॉनिक टोकन मशीनों में सुधार और रखरखाव पर खर्च की जाएगी।

 

दरअसल परिवहन विभाग द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाएं ऑनलाइन है। जिसमें अब तक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन और लाइसेंस में नाम पता या मोबाइल नंबर बदलना तथा वाहन रजिस्ट्रेशन करवाने और फिटनेस सहित परमिट को लेकर फीस जमा करने के लिए ₹20 यूजर चार्ज देना पड़ता था जिसे सरकार ने बढ़ाकर ₹50 कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!