10 Jun 2026, Wed
Breaking

केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए 4620 यात्री

चारधाम यात्रा 2023-केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए 4620 यात्री, आज खुलेंगे तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट

 

25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए वहीं आज तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे बता दे, चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख 92 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है।

 

केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को मंगलवार सुबह 6:20 पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे कपाटोद्धटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया। 10,000 से ज्यादा श्रद्धालु कपाटोद्धटन की पावन बेला के साक्षी बने। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। केदारनाथ मंदिर में एक भक्तों द्वारा एक सोने का ‘ छत्र ‘और एक घड़ा मंदिर में स्थापित किया गया है।

 

केदारनाथ में मौसम साफ है, इसे देखते हुए आज बुधवार को सुबह 8:00 बजे तक सोनप्रयाग से 4620 यात्री धाम के लिए हुए रवाना। तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट ब्याज पुरवा 11:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। चोपता से बाबा केदार की डोली धाम के लिए रवाना हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!