25 May 2026, Mon
Breaking

कोरोना के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार के इन मंत्री जी ने खुद को किया क्वारंटाइन : जानिए क्यों ?

संवाददाता अशीष दिनांक 19 अगस्त 2022

 

उत्तराखंड राज्य से बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे है। अब इस बीच उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी एम्स अस्पताल में भर्ती होने के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए है। अभी हाल ही में उनसे मुलाकात करने गए मंत्री जी को जब उनके कोरोना संक्रमित पाए जाने का समाचार प्राप्त हुआ तो उन्होने खुद को भी क्वारंटाइन कर लिया।

 

पप्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है और साथ ही अपनी कोरोना जांच भी कराई है। बता दें कि वह बीते दिन पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का स्वास्थ्य जानने हेतु उन्हें देखने ऋषिकेश एम्स गए थे। परंतु पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके चलते उन्होने यह कदम उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!