14 Feb 2026, Sat
Breaking

घनी आबादी मे निर्माणाधीन कुष्ठ आश्रम के स्थानांतरण को लेकर चौथे दिन क्रमिक अनशन जारी रहा

हमारे संवाददाता हरिद्वार

 

हरिद्वार। नवोदय नगर हरिद्वार में घनी आबादी में निर्माणाधीन कुष्ठ आश्रम के स्थानांतरण को लेकर क्रमिक अनशन लगातार चौथे दिन 22 नवंबर को भी जारी रहा। इस अवसर पर महिलाओं ने क्रमिक अनशन स्थल पर बढ़ चढ़कर भागीदारी कीऔर शासन – प्रशासन के निर्णय के खिलाफ हुंकार भरी ।

क्रमिक अनशन को समर्थन देने हरिद्वार ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी भी पहुंचे, राजीव चौधरी ने कहा कि हम इस आंदोलन में नवोदय नगर संघर्ष समिति एवं नवोदय नगर वासियों के साथ है ,सरकार को अपना निर्णय वापस लेना चाहिए और इस निर्माणाधीन कुष्ठ आश्रम को घनी बस्ती से दूर स्थानांतरित कर देना चाहिए।

क्षेत्रीय सभासद सिंह पाल सिंह सैनी ने कहा कि 23नंवबर को एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी हरिद्वार से मिलने भी जायेगा और जिलाधिकारी को दुबारा ज्ञापन दिया जायेगा।

इस अवसर पर शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष अमित नोटियाल, कुंवर सिंह बिष्ट ,चंद्र मणि राय, सिंह पाल सिंह सैनी, वासु नौडियाल ,प्रवीन रावत,जगदीश प्रसाद भट्ट ,तीरथ सिंह ,अशोक शर्मा, मनोज शर्मा, संचित डागर,वतन वर्मा, अभिषेक शर्मा,ओमकार त्यागी, सुरेंद्र त्यागी,नीरज त्यागी, सुनील नेगी आदि सैकड़ो की संख्या में नवोदय नगर वासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed