26 May 2026, Tue
Breaking

मुख्यमंत्री धामी ने सुंरग के अंदर फसें श्रमिको से की बात; प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कर लिया अपडेट

उत्तरकाशी, सिलक्यारा में आज 12वें दिन केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सुरंग के भीतर जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सिल्क्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों में से गब्बर सिंह नेगी और सबा अहमद से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में भी अंदर फसें श्रमिकों को जानकारी दी।

इन दौरान सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज फोन कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों एवं प्रदेश प्रशासन के समन्वय से युद्ध स्तर पर संचालित राहत एवं बचाव कार्यों में हो रही प्रगति से प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मौक़े पर श्रमिकों के उपचार व देखभाल के लिए चिकित्सकों की टीम, एम्बुलेंस, हेली सेवा एवं अस्थायी हॉस्पिटल की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने एवं किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में एम्स ऋषिकेश में चिकित्सकों को तैयार रहने के निर्देश दिए जाने की जानकारी भी दी।

वही, एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने बताया कि आखिरी पाइप को वेल्ड किया जा रहा है। अगर कोई बाधा न आई तो शाम तक ऑपरेशन पूरा हो जाएगा। पाइप पार होने के बाद पहले उनके जवान उसका निरीक्षण किया जायेंगा। सब कुछ ठीक होने के बाद ही पहियों वाले स्ट्रेचर से मजदूरों को बाहर निकाला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!