23 Jul 2026, Thu

जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन;ये खिलाडी बने विजेता….

हरिद्वार,जनपद स्तरीय खेल महाहकुंभ के पंचम दिवस में फुटबाल, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस की प्रतियोगितायें आयोजित की गयी। जिसमें अण्डर 17 से 19 बालक/बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

रोशनाबाद स्थित स्पार्टस स्टेडियम में खेल महाकुंभ के दौरान बालक वर्ग में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में क्रिश सैनी प्रथम, ऋषित राजपूत द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कुमुद मिश्रा प्रथम, निहारिका अरोड़ा द्वितीय स्थान पर रहीं। बॉयस डबल्स में वंश शर्मा एवं प्रखर भागबोले प्रथम तथा मौ. रेहान एवं प्रणव वशिष्ठ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में मौ. शाबान प्रथम, अंशुल मेहरा द्वितीय एवं वसु देव सैनी तृतीय स्थान पर रहे। युगल वर्ग में अमनदीप एवं विष्णु गुप्ता प्रथम, वंश पाल एवं हर्षित द्वितीय तथा पार्थ एवं नमन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वही, फुटबॉल प्रतियोगिता एवं बालिका वर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिता में रोमांचक प्रतिस्पर्धायें गतिमान रही जिसमे कल निर्णय आने की सम्भावना है।

कार्यक्रम में विशाल गर्ग, जनप्रतिनिधि, प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार, मुकेश कुमार भट्ट, व्यायाम प्रशिक्षक, युवा कल्याण, धर्मवीर, दिलीप दास, सत्यम, तरूण, कौशल दास, मुकेश एवं अन्य ऑफिशल तथा युवा कल्याण विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!