26 May 2026, Tue
Breaking

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने के दिए निर्देशःइन योजनाओं का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

हरिद्वार, आगमी 30 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद दौरा होना है। जिसकी तैयारियों लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किये जाने के सम्बन्ध में चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताई कार्यक्रम की रूपरेखा……
शनिवार को विकास भवन के सभागार में अयोजित बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम की रूपरेखा आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आगामी 30 नवम्बर, को जनपद नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों की योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ ही जनपद हरिद्वार के 12 विभागों की 73 योजनाओं, जिनमें 387 करोड़ रूपये की लागत की योजनाओं का लोकार्पण तथा 590 करोड़ रूपये की लागत की योजनाओं का शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किया जायेगा। जनपद में भौतिक रूप से इन योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास सांसद/प्रभारी मंत्री द्वारा किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को लेकर दिए ये निर्देश…….
जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के स्वरूप को भव्य रूप प्रदान किया जाये। उन्होंने कहा कि इसके लिये बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाये, प्रमुख विभागों के स्टॉल लगाये जायें, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जाये, लोक निर्माण, पेयजल निगम, जल संस्थान आदि प्रमुख विभाग इसमें सहयोग प्रदान करेंगे तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की लाइव प्रसारण की पूरी व्यवस्था करेंगे।

ये रहे मौजूद…….
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिद्वार संदीप गोयल, महामंत्री आशु चौधरी, भाजपा जि.अ.रूड़की शोभाराम प्रजापति, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीईएसटीओ नलिनी ध्यानी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, अपर सांख्यिकीय अधिकारी सुभाष शाक्य, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई मंजू, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान मदन सेन, अधिशासी अभियन्ता अमृत योजना मिनीक्षी मित्तल, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई विष्णुदत्त वेंजवाल, अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम सी0पी0एस0 गंगवार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड रूड़की पी0एस0 नौटियाल सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!