25 May 2026, Mon

टीम आस्था द्वारा ज्वालापुर के घाटों पर स्वच्छता व जागरूकता अभियान

संवाददाता बिलाल अब्बासी / दिनांक 21 अगस्त 2022

 

मेरा हरिद्वार सबसे सुंदर

आस्था टीम हरिद्वार के संस्थापक अमित कुमार मुल्तानिया के नेतृत्व में टीम आस्था हरिद्वार द्वारा आस्था घाट जटवाड़ापुल ज्वालापुर पर मां गंगा का स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया गया तथा भारी मात्रा में गंगा घाट से कपड़े व कूड़ा व पाॅलीथीन निकाली तथा व साथ ही सभी देशवासियों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का निवेदन किया।

आस्था टीम संस्थापक अमित मुल्तानीया ने अभियान में नियमित आने वाले सभी गंगा भक्तों का हार्दिक धन्यवाद किया तथा टीम आस्था की महिला समिति से कशिश ने सभी क्षेत्रवासियों से टीम आस्था के सेवा कार्यों से जुड़ने का निवेदन किया।

अंशुल शर्मा ने कहा कि माँ गंगा पूरे देश का स्वाभिमान है। गँगा जल को अमृत माना गया है। हरिद्वार में गँगा स्नान करने देश के साथ साथ विदेश से भी लाखों श्रद्धालु आते है। इसलिए टीम आस्था माँ गंगा की स्वच्छता के लिए लगातार पिछले 7 साल से अभियान चलाकर लोगो को जागरूक भी कर रही है।
अभियान में सिमरन, कशिश, हिमानी, गीता, श्रुति, तन्मय, दिग्विजय जी, अजय, राॅकी, शुभम, पवन, मुकेश,, कार्तिक दिवाकर, धर्मेंद्र, प्रेम बहादुर लामा, आदि गँगा भक्त मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!