25 May 2026, Mon

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार के नाम से बनाया फ़र्ज़ी ट्विटर अकाउंट : मुकदमा दर्ज

देहरादून, हमारे संवाददाता, 22 मई 2022 :

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार का किसी ने फ़र्ज़ी ट्विटर एकाउंट बना लिया। तथा रियल एकाउंट की फ़ोटो कॉपी – पेस्ट कर ट्विटर अकाउंट संचालित किया जा रहा था।

पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेल प्रभारी की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेल के उप निरीक्षक मुकेश चंद्र द्वारा यह बताया गया कि उत्तराखंड पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट को वह अपडेट करने का काम करते हैं। जिस पर कार्य करने के दौरान उन्हे 19 मई को सोशल मीडिया ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सर्फिंग के दौरान पता चला कि डीजीपी उत्तराखंड के नाम से एक फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाया गया है। जिसमें अकाउंट से फोटो की कॉपी पेस्ट की गई है। जिसके बाद उप निरीक्षक ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और फर्जी खाता बंद कराया।

साइबर थाना सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि उप निरीक्षक मुकेश चंद्र ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है साथ ही फ़र्ज़ी ट्विटर एकाउंट बनाने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!