12 Feb 2026, Thu
Breaking

देर रात अचानक लगी आग, दो झोपड़ियां जलकर राख कोई हताहत नहीं




-देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, दमकल की 3 गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया

हरिद्वार। पंतदीप पार्किंग के पास गुरुवार की देर रात अचानक झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल की 3 गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। गनीमत रही की अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक गुरुवार करीब 2 बजे पंतद्वीप पार्किंग के पास सर्वानंद घाट पर झोपड़ियों में आग लगने की दमकल विभाग को सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। आग इतनी विकराल थी कि दमकल की 3 गाड़ियों को आग बुझाने में लगाना पड़ा। आग के कारण दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि जिन झोपड़ियों में आग लगी उनमें ताला बंद था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed