25 May 2026, Mon

हरिद्वार आ रहे कांवडि़यों की कार हादसे का शिकार, दो कांवडि़यों की मौत एक घायल




-हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई

हरिद्वार। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के अभिषेक के लिए गंगा जल लेने हरिद्वार आ रहे कांवडि़यों की कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो कांवडि़यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुातबिक शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से हरिद्वार जल लेने के लिए आ रही कांवडि़यों की एक कार पीछे से ट्रक में घुस गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप ये घायल हो गया। बवाना दिल्ली निवासी मनजीत, नीतू व अंशु अपनी कार से हरिद्वार गंगा जल लेने के लिए आ रहे थे। सुबह करीब 6 बजे जैसे ही उनकी कार रुड़की के समीप हाईवे पर ढंढेरी ख्वाजगीपुर स्थित एक ढाबे के पास पहुंची तो अचानक कार आगे जा रहे एक ट्रक में जा घुसी। हादसे में मनजीत व नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायल को कार से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल अंशु को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!