25 May 2026, Mon

पटाखों के गोदाम में विस्फोट प्रकरण में टीम ने दो आरोपी दबोचे

  • विस्फोटक में आग लगने से गई थी 04 जन की जान, 02 हुए थे घायल
  • अवैध रूप से विस्फोटक और पटाखों को किया था जमा

दिनांक 20.02.2023 को कोतवाली रुड़की क्षेत्रान्तर्गत मौहल्ला कानून गोयान स्थित पंचायती धर्मशाला के पास पटाखे की दुकान व गोदाम में विस्फोट होने के कारण चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा 02 व्यक्ति घायल हो गये थे। साथ ही उक्त घटना से आस-पास की दुकानों व संम्पत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा।

बिना लाइसेन्स व सुरक्षा के उक्त गोदाम मलिक द्वारा विस्फोट पदार्थों / पटाखों के गोदाम / दुकान को रिहायशी इलाके में चलाकर लापरवाही बरतने पर कोतवाली रुड़की पर दर्ज मुकदमें में विवेचक ने आज दिनांक 19.03.23 को 02 अभियुक्तों को पटियाला लस्सी रुड़की के सामने से दबोचा गया। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैl

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. आलोक कुमार जिन्दल पुत्र प्रशन्न प्रकाश निवासी म0न0 93 मोहल्ला कानून गोयान रूडकी जनपद हरिद्वार
2. आयुष जिन्दल पुत्र सुशील कुमार निवासी उपरोक्त

*पुलिस टीम*
1-प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी- कोतवाली रुड़की
2-व0उ0नि0 रणजीत खनेडा – कोतवाली गंगनहर
3-हे0कानि0 इसरार- कोतवाली गंगनहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!