20 Jun 2026, Sat
Breaking

पाबौ कांग्रेस की ब्लॉक प्रमुख भाजपा में हुई शामिल, क्षेत्र के कांग्रेसियों में मचा हड़कंप

हमारे संवाददाता दिनाँक 21 फरवरी 2024

 

श्रीनगर विधानसभा के पाबौ ओर पैठाणी मंडल के दिग्गज कांग्रेसी नेता आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। ब्लॉक प्रमुख पाबौ डॉ रजनी रावत के नेतृत्व में आज वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा की सदस्यता लेने में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम सिंह रावत द्वारीखाल के पूर्व जेष्ठ उप प्रमुख विनोद नेगी पूर्व प्रधान सुनारगांव दिनेश सिंह पंवार पूर्व प्रधान बगड़ जसवंत सिंह अमित रावत द्वारा सदस्यता ली गई।

ब्लॉक प्रमुख डॉ रजनी रावत ने बताया कि कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत के नेतृत्व में श्रीनगर विधानसभा में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं उनके विकास कार्यों को देखते हुए हम सभी अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डाo धन सिंह रावत के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख थलीसैंण मंजू रावत सद्स्य जिला पंचायत गणेश राठी सुखदेव चौधरी कमल रावत आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!